मंत्री बहुगुणा से मिले एडवोकेट त्रिपाठी, समस्याएं बताईं

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। एडवोकेट सूर्यांश त्रिपाठी ने सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ
बहुगुणा से मुलाकात की। मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।

मालसी नहर जो कृषि किसानों के खेतों के बीच से होते हुए जाती है मानसून के दौरान कटान से काश्तकारों का काफी नुकसान होता है। खेत एवं बगीचों को मानसून के दौरान भारी नुकसान होता है। उन्होंने अन्य होने वाली समस्या को मंत्री को अवगत कराया । श्री त्रिपाठी ने कहा की अभियंता अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी कोई भी सुचारू रूप से कदम नहीं उठाया गया। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आश्वासन देते हुए कहा कि अति शीघ्र द्वारा कर समस्या का समाधान कराएंगे। इस दौरान ठाकुर अनुराग प्रताप सिंह ,सनी सिंह, विश्वजीत मिश्रा,विवेक गंगवार आदि लोग मौजूद थे ।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *