नवागत डीएम ने पत्रकारों से की मुलाकात, बताईं प्राथमिकताएं

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने आज समय अनुसार कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। वे 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी विभिन्न पदों पर अधिकांश तैनाती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रही है।

इस दौरान जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुँचाना प्राथमिकता बताया। कहा कि बारिश का मौसम है। जलभराव और बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। श्री सिंह ने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया और स्वयं की विभिन्न तैनातियों के दौरान उपलब्धियां बताई। बैठक में जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी, एडीएम जय भारत सिंह, जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *