इस्लामाबाद। भारत के जालंधर में रहने वाले अमरजीत सिंह 1947 में बंटवारे के वक्त अपने परिवार से अलग होने के 75 वर्ष बाद करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में अपनी पाकिस्तानी मुस्लिम बहन से मिले ।इस दौरान भाई-बहन के अलावा मौके पर मौजूद लोगों की आंखें छलक आई । अमरजीत सिंह के मुस्लिम माता-पिता बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गए थे । जबकि वे और उनकी बहन भारत में ही छूट गए। सिंह अपनी बहन से मिलने वीजा लेकर वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे । 65 वर्षीय कुलसुम अपने भाई को देखते ही गले लगा कर रोने लगी। कुलसुम ने कहा मैं पाक में पैदा हुई और भारत में छूटे अपने भाई बहन के बारे में मां से सुनती थी।
Related Posts
ग्राहकों के साथ खिलवाड़! तंदूरी रोटी में थूकते युवक का वीडियो वायरल
ख़बर शेयर करें -उत्तरकाशी। जिले के एक रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी में गंदगी फैलाने का वीडियो वायरल होने के बाद…
किच्छा और सिरौली नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत
ख़बर शेयर करें – किच्छा में कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह ने भाजपा के संदीप अरोरा को 6077 मतों से…
सरकार ने राशन कार्ड के लाभर्थियों के लिए किया बड़ा ऐलान
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड सरकार ने ऐलान किया है कि जुलाई 2022 के अंत तक सभी राशन कार्ड धारकों के…

