अमरीका के गूगल स्थित डेटा सेंटर में बड़ा हादसा

खबरें शेयर करें

सर्च इंजन गूगल (Google) के अमरीका स्थित काउंसिल ब्लफ्स डेटा सेंटर में हादसे की खबर सामने आ रही है। मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से धमाका हुआ है। इस हादसे में गूगल के तीन कर्मचारी गंभीर से घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काउंसिल ब्लफ्स पुलिस विभाग ने बताया कि यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11:59 बजे हुई। डेटा सेंटर की इमारतों के करीब एक सबस्टेशन पर तीन इलेक्ट्रीशियन काम कर रहे थे, जब एक आर्क फ्लैश (एक इलेक्ट्रिक विस्फोट) हुआ, जिससे तीनों इलेक्ट्रीशियन गंभीर रूप से झुलस गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से नेब्रास्का मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जबकि दो अन्य को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। नेब्रास्का मेडिकल सेंटर काउंसिल ब्लफ्स से थोड़ी दूरी पर है, जो आयोवा-नेब्रास्का सीमा पर पड़ता है। काउंसिल ब्लफ्स पुलिस विभाग के अनुसार, जब उन्हें मेडिकल इमरजेंसी के लिए ले जाया गया, तो तीनों लोग होश में थे और सांस ले रहे थे। अभी उनके लेटेस्ट हेल्थ अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *