रुद्रपुर: प्रापर्टी डीलर ने मकान दिखाने के बहाने युवती की अस्मत लूटी, गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर ने एक युवती को मकान का सौदा कराने के नाम पर उसे बंद पड़े मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कुण्डा में एक युवती ने तहरीर दी कि वह काशीपुर में किराये के मकान में रहती है तथा अपना मकान बनाने के लिये प्लॉट तलाश कर रही थी। पीड़िता के मोबाईल पर अली रजा पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर का फोन आया तथा अली रजा द्वारा पीड़िता से प्लॉट खरीदने व बेचने के अपने कार्य के बारे में बताया गया तथा एक अच्छा प्लॉट दिला सकने की बात कही गई। कल अपराह्न तीन बजे प्लॉट दिखाने व सौदा कराने के लिये ग्राम बसई थाना कुण्डा बुलाया।

इस्लामनगर स्थित मकान दिखाने के बहाने बन्द पड़े मकान में अन्दर वाले कमरे में पीड़िता को ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुये बलात्कार किया। उक्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कुंडा पर धारा-376/506 भा0द0वि0 बनाम अली रजा पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक भूमिका पाण्डेय के सुपुर्द की गई। काफी खोज-बीन करने व सीसीटीवी का अवलोकन करने के पश्चात अभियुक्त को 12 घण्टे के अन्दर हरियावाला चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *