रुद्रपुर: न्यायालय गेट से गिरफ्तार किया 21 लाख की ठगी करने वाले कबूतरबाज को

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर पुलिस ने कबूतरबाजों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह न्यायालय में आत्म समर्पण करने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार विदेश भेजने के नाम पर षडयन्त्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली ऑफर लैटर को असली बताकर वादिनी से इक्कीस लाख सात हजार रुपये हड़प कर धोखाधड़ी की व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना आईटीआई में धारा 420, 467 ,468, 471,504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक आईटीई के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बलवन्त सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी कचनाल गुसाँई की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी गई। काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त बलवंत को सत्र न्यायालय रुद्रपुर के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कबूतरबाजी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *