रुद्रपुर: द्वारिका फार्म हाउस में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर । उमंग सामाजिक सेवा समिति द्वारा कल 16 अप्रैल को द्वारिका फार्म वेंकट हॉल, सीटी वन रोड़,भूरारानी में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए समिति के सचिव भारत भूषण चुघ ने बताया कि शिविर में महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन एवं ग्लूकोमा सर्जन डा. नूतन जैन तथा हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. नवीन अग्रवाल व डा. साक्षी पुरी शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में इच्छुक लोगों के नेत्र एवं देह दान करने के घोषणा फार्म भी भरवाए जायेंगे।

श्री चुघ ने समस्त लोगों से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि मृत्यु उपरांत छः घंटे के भीतर आंख का कार्निया निकलकर 72 घंटे के भीतर उसका प्रत्यारोपण करना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पूर्व में जनहित के कार्यों के मद्देनजर गरीब परिवार की कई लड़कियों का विवाह कराया गया, वहीं विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों की हर संभव की जाती रही है। श्री चुघ ने बताया कि समिति अध्यक्ष जगतार सिंह गिल, संरक्षक बलदेवराज छाबड़ा, सीताराम अरोरा, प्रचार सचिव कैलाश गिरी व संगठन सचिव उमेश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य हमेशा जनसेवा के कार्य में लगे रहते हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *