तराई का प्रसिद्ध अटरिया मेला आज से प्रारंभ

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। तराई का प्रसिद्ध अटरिया मेला आज से प्रारंभ हो गया इससे पूर्व रमपुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर से पूजा अर्चना के बाद और ढोल नगाड़ों के बीच मैया का डोला शक्ति विहार कॉलोनी के पास लगने वाले अटरिया मेले के लिए रवाना हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया l

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने रमपुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और महंत श्रीमती पुष्पा शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया l यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ढोल नगाडो और आतिशबाजी के बीच मैया का डोला रवाना हुआ l यहां श्रीमती शर्मा के साथ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा पूर्व मेयर प्रत्याशी सुनील आर्य पूर्व प्रधान विजय यादव कांग्रेस नेता विजय गुप्ता अरविंद शर्मा सरोज रानी कांति कोली अरविंद सक्सेना राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थे l


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *