औद्योगिक आस्थान पंतनगर का नाम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के नाम रखने पर मोहन खेड़ा ने जताया सीएम का आभार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर । पार्षद मोहन खेड़ा ने औद्योगिक आस्थान पंतनगर का नाम स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के नाम करने और पंडित तिवारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने औद्योगिक आस्थान पंतनगर का नाम विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की मांग की और पूर्व में धरना भी दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंतनगर औद्योगिक आस्थान का एनडी तिवारी के नाम किया और उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करा कर कांग्रेसियों की मांग को पूरा किया है, जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कांग्रेस की मांग पूरी होने पर हर्ष जताया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *