रुद्रपुर: सीपीयू की तत्परता से महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खबरें शेयर करें

 

रुद्रपुर। एक महिला ने इंदिरा चौक पर तैनात सीपीयू से अपने खोये हुए बैग को बरामद करने के लिए मदद मांगी, जिस पर सीपीयू जवानों ने तत्परता दिखाते हुए कीमती जेवरात रखा बैग बरामद करके महिला को सौंप दिया।

आज इंद्रा चौक पर ड्यूटी में कार्यरत सीपीयू कांस्टेबल गणेश धपोला, ट्रैफिक कर्मी कांस्टेबल चंदन बिष्ट व कॉन्स्टेबल विजेंद्र बुंगला द्वारा गीता पत्नी दीनानाथ निवासी ढोरा डाम, नजीबाबाद का बैग जिसमें कुछ कीमती जेवरात तथा कपड़े किच्छा से रुद्रपुर आने वाले टैंपो मैं छूट गए थे। गीता और उनका परिवार बहुत परेशान थे। उपरोक्त कर्मियों द्वारा अथक परिश्रम से टैंपो का पता लगाकर वह बैग सकुशल परिवार को सुपुर्द किया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *