बाजार की गंदगी को लेकर धरने पर बैठे व्यापारी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। मुख्य बाजार में नालियों की सफाई न होने, बाथरूम के पुनः रिपेरिंग के बाद भी यूरिन बाहर निकलने की समस्याओं पर निगम का ध्यान आकर्षित करने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि बाजार में गंदगी का साम्राज्य है, लेकिन नगर निगम प्रशासन सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं करा है। मूत्रालय की मरम्मत के बाद भी यूरिन बाहर आ रहा है, जिससे दुर्गंध का वातावरण है।

आज के धरने प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा , महामंत्री हरीश अरोरा , युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा पल्ली अशोक मखीजा, पारस अरोरा, राकेश मिगलानी, पुनीत ठुकराल, सचिन पुंशी, नमन आनंद, आकाश भुसरी, अशोक तनेजा, संजय नागपाल, दिनेश देवल, संजय सागर, भजन सिंह, रमेश पाल ,अरविंद सागर, सतीश अरोरा , सागर छाबड़ा,मनोज नागपाल,चारणजीवी पाण्डे आदि सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *