देखिए क्यों सीओ को पदावनत कर बनाया इंस्पेक्टर

खबरें शेयर करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचारियों को कड़ा संदेश देते हुए रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस क्षेत्राधिकारी को इंस्पेक्टर बनाने का निर्देश दिया, जिस पर रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। अब वे इंस्पेक्टर ही रहेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। रामपुर में तैनात रहे सीओ सिटी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आरोप है कि रिश्वत लेते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच डीआईजी ने कराई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद उनका तबादला यहां कर दिया गया था। बाद में उनको शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया था और विभागीय जांच बैठा दी गई थी।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। अब विद्या किशोर शर्मा को पदावनत कर इंस्पेक्टर बना दिया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *