कमल जिंदल बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, जानिए और किसे मिली जिम्मेदारी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी 19 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष पद पर सितारगंज के भाजपा नेता कमल जिंदल की ताजपोशी की गई है और काशीपुर जिले के लिए गुंजन सुखीजा को जिम्मेदारी दी गई है।

जारी सूची में नैनीताल के लिए प्रताप बिष्ट, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी, देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल, उत्तरकाशी से सतेंद्र राणा, चमोली से रमेश मैखुरी, रुद्रप्रयाग से महावीर पंवार, टिहरी से राजेश नौटियाल, देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह, ऋषिकेश से रविन्द्र राणा, हरिद्वार से संदीप गोयल, रुड़की से शोभाराम, पौड़ी से सुषमा रावत, कोटद्वार से वीरेन्द्र रावत, बागेश्वर से इंद्र सिंह राणा, रानीखेत से लीला बिष्ट, अल्मोड़ा से रमेश बहुगुणा और चंपावत से निर्मल मेहरा जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। यह सूची प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जारी की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *