अरुणाचल प्रदेश : चीन बॉर्डर पर सड़क निर्माण में लगे 19 मजदूरों की मौत, नदी में डूबने की आशंका

खबरें शेयर करें

अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हो गया है। भारत-चीन बार्डर पर काम करने वाले 19 मजदूरों का एक दस्ता बीते एक हफ्ते से लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी मजदूरों की कुमी नदी में डूबने से मौत हो गई है। इनमें से एक का शव कुमी नदी में मिला। इसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि सभी मजदूरों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि ये सभी सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा सड़क निर्माण के लिए अरुणाचल लाए गए थे। लगातार जारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है और अभियान में भी मुश्किल आ रही है।

सभी लोग मजदूर चीन की सीमा के पास सड़क निर्माण के कार्य में लगे थे। ईद के त्यौहार पर अपने घर असम जाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर से घर जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। लेकिन उनको छुट्टी नहीं दी गई है। इसके बाद ये सभी पैदल ही असम के लिए निकल लिए। उसी रास्ते में मजदूरों के साथ यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि पहले कुरुंग कुमे जिले के जंगलों में गायब हो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि कुमी नदी को पार करने के दौरान सभी मजदूर हादसे का शिकार हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा हे। तलाशी अभियान के लिए एक और टीम को भेजा गया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

अभी डिप्टी कमीशनर को मौके से सिर्फ एक ही शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी मजदूरों की मौत हो चुकी है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि मजदूर कब और कैसे कुमी नदी में डूब गए। पिछले एक हफ्ते से ये सभी मजदूर गायब चल रहे थे। वे ईद मनाने के लिए असम पैदल निकल चुके थे। एक सप्ताह पहले निकले मजदूरों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। इनके कुमी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *