धर्मांतरण के मामले की जांच को डीएम ने बनाई जांच कमेटी 

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
नानकमत्ता के ग्राम नवीनगर उप तहसील नानकमत्ता में रविवार 19 अप्रैल 2026 को धार्मिक पूजा की आड़ में धर्मान्तरण के आरोप में जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रकरण प्रथम दृष्टया संवेदनशील प्रकृति का है। इसमें कानून-व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं जनसुरक्षा से संबंधित बिन्दु हैं। ऐसे में प्रकरण की तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता 7 सदस्यीय टीम गठित की है। उन्होंने जांच टीम को प्रकरण की जांच कर तथ्यात्मक और प्रमाण आधारित आख्या 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जांच टीम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अध्यक्ष,अपर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी,निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई सदस्य नामित किए हैं।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकरण में घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण और शिकायतकर्ता परिवार से मुलाकात किए जाने के लिए 5 मई को 12 बजे नियत की गई है। सभी नामित सदस्य नियत तिथि व समय पर घटना स्थल पर उपस्थित रहेंगे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *