ओडिशा से लाई जा रही थी 162 किलो गांजे की खेप, काशीपुर में होनी थी सप्लाई

खबरें शेयर करें

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने लोहियापुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 45 लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

 

थाना आईटीआई प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला व टीम ने मुखबिर की सूचना पर आसमानी नीले रंग के कैन्टर (UK23T-4835) को रोका। तलाशी में 231 कट्टों चावल के नीचे छुपाए गए 09 कट्टों से 163 पैकेट बरामद हुए, जिनमें 162.05 किलो गांजा निकला। बरामदगी के साथ कैन्टर वाहन भी सीज किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी विक्की (34) पुत्र खूब सिंह, निवासी ग्राम भतगाँव थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद ने पूछताछ में कबूल किया कि वह यह माल उड़ीसा से लाया था और काशीपुर क्षेत्र के दढियाल में सप्लाई करने वाला था।

 

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 में मुकदमा दर्ज किया गया। पूरी कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुरूप की गई और मौके की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप से की गई।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि नशा तस्करों पर लगातार करारी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *