रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
रुद्रपुर के रेशमवाड़ी इलाके में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ नाबालिगों ने 58 वर्षीय बुजुर्ग सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया और मारपीट के दौरान चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक किशोर पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, रेशमवाड़ी निवासी 58 वर्षीय लीलाधर सुरक्षा गार्ड थे। गुरुवार रात वह काम से लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब उनके भांजे अनुज का घर आते समय कुछ किशोरों से विवाद हो गया। इसके बाद अनुज घर आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी तीन नाबालिग घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान लीलाधर को हमलावरों ने चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव में आए भांजे अनुज, राहुल और रिश्तेदार राम अवतार भी घायल हुए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल लीलाधर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एसएसपी ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

