Delivery के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

खबरें शेयर करें

किच्छा रोड स्थित भमरोला के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 20 इंद्रा नगर, किच्छा निवासी नाजिश पत्नी नदीम को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 10 बजे नाजिश ने एक पुत्र को जन्म दिया था। लेकिन गुरुवार शाम लगभग 4 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद नाजिश को मृत घोषित कर दिया गया।

 

परिजनों का कहना है कि महिला की हालत बिगड़ने पर भी स्टाफ ने समय पर उचित उपचार नहीं दिया और लापरवाही बरती, जिसके चलते उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *