रुद्रपुर में नाबालिगों से दरिंदगी की कोशिश, वीडियो वायरल होने पर खुला राज

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। शहर के भदईपुरा इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही धर्मवीर गंगवार पर दो नाबालिग बच्चों से अश्लील हरकतें करने और अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। वार्ड नंबर 14 निवासी नीतू पत्नी शंकर लाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र सुशांत श्रीवास्तव (कक्षा 11 का छात्र) और उसका मित्र प्रिंस रस्तोगी दो माह पूर्व धर्मवीर के तबेले में गोबर लेने गए थे।

 

आरोप है कि धर्मवीर ने दोनों बच्चों को लालच देकर और धमकाकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उन्हें डराया और अन्य बच्चों को भी रात में बुलाने के लिए उकसाया। बच्चों में से एक ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। हाल ही में वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित बालक ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *