पार्षद समेत तीन पर परिवार को जान से मारने की कोशिश का आरोप 

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के विवेकनगर वार्ड नंबर 8 में एक परिवार ने पार्षद समेत तीन लोगों पर घर में सुतली बम और पटाखे फेंककर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित देव शर्मा पुत्र हेम शंकर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से यह हमला किया।

 

देव शर्मा के अनुसार, वह द मेडिसिटी अस्पताल में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे, तभी रात करीब 10 बजे उनके घर पर पड़ोसी पक्ष ने करीब 50 से 60 भारी पटाखे और सुतली बम जलाकर फेंके। इससे घर में मौजूद उनकी पत्नी और बच्चे दहशत में आ गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व में अवैध शराब, जुआ और नशे के कारोबार में लिप्त हैं और जब मोहल्ले वालों ने विरोध किया था, तब पुलिस ने छापा मारकर माल बरामद किया था। उसी रंजिश में अब ये लोग उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं।

 

देव शर्मा ने पार्षद पर आरोप लगाया कि उन्हीं की देखरेख में यह पूरी घटना अंजाम दी गई। उन्होंने कहा कि परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। प्रार्थी ने सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *