मदरसे में बर्बरता — तीन शिक्षिकाओं से मारपीट, मौलवी समेत सात पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज”

खबरें शेयर करें

रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मदरसे में तीन शिक्षिकाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। पीड़िताओं ने मौलवी समेत सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, पिरान कलियर में रहने वाली एक शिक्षिका ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से मदरसे में बच्चों को पढ़ा रही है। 12 अक्टूबर को जब वह बच्चों को पढ़ा रही थी, तभी मौलवी किसी बहाने से उसे अपने कमरे में बुलाया। कमरे में मौलवी ने शिक्षिका से छेड़छाड़ की कोशिश की, विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।

 

जब अन्य दो सहकर्मी शिक्षिकाएं उसे बचाने पहुंचीं, तो मौलवी ने अपने साथियों — रिहान, मोहम्मद शाद, अफान, सुहैल, आरिस और समीर को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर तीनों महिलाओं के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।

 

पीड़िता का कहना है कि मौलवी पहले से ही अशोभनीय व्यवहार करता था, जिसकी शिकायत प्रबंधक से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने मामले में सख्त जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *