ऑनलाइन ठगी का नया तरीका: टेस्ट ड्राइव के बहाने फरार हुआ युवक, पुलिस ने बरामद की फॉर्च्यूनर

खबरें शेयर करें

काशीपुर। ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के जरिए कार चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी फॉर्च्यूनर कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इसी के जरिए एक युवक संपर्क में आया और टेस्ट ड्राइव लेने काशीपुर पहुंचा। कार मालिक ने अपने बेटे को उसके साथ भेजा, लेकिन युवक ने तकनीकी खराबी और प्यास का बहाना बनाकर बेटे को पानी लेने भेज दिया और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

 

घटना की सूचना पर पुलिस ने अलर्ट जारी कर पीछा किया। आरोपी प्रतापपुर बैरियर तोड़कर आगे बढ़ा और एक कार को भी टक्कर मार दी। घेराबंदी कड़ी होते देख वह फॉर्च्यूनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था। पुलिस को शक है कि यह किसी वाहन चोरी गिरोह का हिस्सा हो सकता है। यह वारदात ऑनलाइन प्लेटफार्म की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *