रुद्रपुर” डीडी चौक पर कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदेश सरकार पुतला फूंका

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड में फिर से परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

 

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाने का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन वास्तविकता में कानून की धज्जियाँ उड़ गई हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे आज भी नौकरी और शिक्षा के अवसरों से वंचित हैं।

 

प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि हर बार परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण छात्रों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हाकम सिंह जैसे लोग सीधे शामिल हैं, जो रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रहे हैं।

 

कांग्रेस ने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि केवल बड़े-बड़े कानून लाकर युवाओं को आश्वस्त नहीं किया जा सकता, कानून का सही क्रियान्वयन जरूरी है।

 

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके अधिकारों और अवसरों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन इसका संदेश साफ था कि युवाओं का भविष्य जोखिम में नहीं डाला जा सकता।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *