रुद्रपुर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी पूरी, 6 नामों का पैनल होगा तैयार

खबरें शेयर करें

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पद को लेकर रुद्रपुर में सात दिन तक चला रायशुमारी कार्यक्रम संपन्न हो गया। करीब तीन हजार लोगों से बातचीत कर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से लेकर सिविल सोसायटी और आम जनता की राय जानी।

रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पद को लेकर हुई रायशुमारी का कार्यक्रम गुरुवार को पूरा हो गया। एआईसीसी मेंबर व मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार, पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा और संजय किरौला ने कार्यकर्ताओं से एक-एक कर राय जानी। इस दौरान पार्षदों, पार्षद का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, विधायक और मेयर का चुनाव लड़ चुके दावेदारों से भी बातचीत की गई।

 

डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि रायशुमारी केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि सिविल सोसायटी, व्यापारी वर्ग, किसानों, एनजीओ, शिक्षकों, पूर्व प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और आम जनता से भी राय ली गई। पर्यवेक्षकों ने मंदिरों, विभिन्न बूथों और मजदूर संगठनों तक जाकर लोगों की राय सुनी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशों पर पूरी पारदर्शिता के साथ यह प्रक्रिया संपन्न की गई।

 

करीब सात दिन तक चले इस कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोगों से मुलाकात की गई, जिनमें महिलाओं और बुजुर्गों की राय भी शामिल रही। 10 लोगों ने नगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 6 लोगों का पैनल बनाया जाएगा। सितंबर महीने के आखिर तक अंतिम नाम घोषित कर दिया जाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *