सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, 452 वोटों से जीत दर्ज

खबरें शेयर करें

नई दिल्ली। देश का उपराष्ट्रपति चुनाव संपन्न हो गया है, जिसमें एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विजयी बढ़त हासिल की। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार और पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनेंगे।

 

चुनाव में 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना शाम 6 बजे से शुरू हुई थी, जिसमें शुरू से ही एनडीए उम्मीदवार ने बढ़त बनाए रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

 

गौरतलब है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया था। उनके पद छोड़ने के बाद यह उपचुनाव कराया गया। राधाकृष्णन की जीत को एनडीए की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *