भाजपा ने घोषित की ऊधमसिंह नगर जिला कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट की संस्तुति पर कमल जिन्दल ने की पदाधिकारियों की घोषणा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल ने ऊधमसिंह नगर जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से घोषित इस कार्यकारिणी में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखने को मिला है।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार अमित नारंग, शालिनी बोरा, शिखा हलदार, इन्द्रपाल सिंह मान, अमित पाण्डे और हिमांशु शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण दत्ता और रमेश जोशी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं गजेन्द्र प्रजापति, विमला बिष्ट, अक्षय अरोरा, प्रमोद मित्तल, गोविन्द मेहता और सुलोचना रावत को जिला मंत्री बनाया गया है। रोशन अरोरा को कोषाध्यक्ष, मोर सिंह यादव को जिला कार्यालय मंत्री और सुरेन्द्र चौधरी को जिला सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विजय तोमर को जिला मीडिया संयोजक, मानस जायसवाल को जिला आईटी संयोजक, अक्षय गहलोत को जिला सोशल मीडिया संयोजक और सतेन्द्र दिवाकर को सोशल मीडिया सह संयोजक मनोनीत किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में नई कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *