“ऑपरेशन कालनेमि” में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 66 ढोंगी पीर-फकीर पकड़े गए

खबरें शेयर करें

जनपद पुलिस ने जिले में ढोंग और अंधविश्वास फैलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर 66 फर्जी पीर-फकीरों को हिरासत में लिया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों को पकड़ना है जो धर्म और चमत्कार की आड़ में गरीबों, बीमारों और असहाय लोगों का शोषण करते हैं।

पुलिस का कहना है कि ये लोग खुद को बाबा, पीर या फकीर बताकर झूठे चमत्कार दिखाते हैं और लोगों से पैसे, जेवरात व संपत्ति ठग लेते हैं। इनमें से कई तो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जिनके खिलाफ पहले से गंभीर मामले दर्ज हैं।

शनिवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई कर 66 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया जो लंबे समय से फर्जी झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगते आ रहे थे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा की “जो लोग धर्म का चोला पहनकर जनता को ठग रहे हैं, उन पर अब कार्रवाई होगी। पुलिस का अभियान लगातार चलेगा। हमारी प्राथमिकता लोगों को डर और ठगी से मुक्ति दिलाना है।

पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अंजान पीर, बाबा या तांत्रिक के झांसे में न आएं। अगर कोई चमत्कार, भूत-प्रेत, टोना-टोटका या अनहोनी के नाम पर आपको डराए या पैसे मांगे, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें..

अभियान आगे भी रहेगा जारी

पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह अभियान सिर्फ एक दिन की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। जिले भर में सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे संदिग्ध बाबाओं की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करें।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *