पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 फरार वारंटी दबोचे 

खबरें शेयर करें

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काशीपुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों में 6 फरार गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये सभी आरोपी लंबे समय से कोर्ट से फरार चल रहे थे, जिनके खिलाफ अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी हुए थे.. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *