नगर निगम की टीम ने जल निकासी को बाधित कर रहे अतिक्रमण को हटाया

खबरें शेयर करें

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में शुक्रवार की रात खड़कपुर देवीपुरा रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पूर्व में चिन्हित किए गए अतिक्रमण स्थलों में से कई ऐसे स्थानों पर से अतिक्रमण हटाया गया, जो नाली की जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्रों में नालियों की सफाई की गई, जिनमें जमा सिल्ट और कचरा हटाकर जल प्रवाह को पुनः सुचारु किया गया। इससे जल निकासी व्यवस्था सामान्य रूप से कार्य करने लगी है।

यह कार्य सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, स्वच्छ भारत मिशन के परियोजना प्रबंधक एहतेशाम, पीएमयू प्रतिनिधि जुबैद, पर्यवेक्षक राजेश एवं रिंकू के निर्देशन में नगर निगम की टीम द्वारा संपन्न किया गया। शेष चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शनिवार की शाम दोबारा की जाएगी।

उधर, मेयर बाली देर रात 11 बजे निरीक्षण पर पहुंचे और वाणिज्यिक क्षेत्रों में चल रहे नाइट स्वीपिंग एवं कचरा संग्रहण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *