अज्ञात वाहन की टक्कर से विवि के सेवानिवृत्त कर्मी की मौत

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मी की शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय अलाउदृदीन पुत्र अदालत मिया निवासी मस्जिद कॉलोनी पंतनगर के रूप में हुई है। वह विश्वविद्यालय के बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे।

 

शनिवार सुबह अलाउदृदीन रोज की तरह टहलने के लिए अपने घर से टोल प्लाजा की ओर निकले थे। इसी दौरान टोल टैक्स से कुछ दूरी पहले पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पंतनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शोक में डूबे नजर आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *