नशे के खिलाफ ऊधमसिंहनगर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, पति-पत्नी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार..

खबरें शेयर करें

नानकमत्ता। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना नानकमत्ता पुलिस ने 13 जून को बिसोटा गांव में छापा मारकर पति-पत्नी समेत तीन तस्करों को दबोचा और उनके कब्जे से 25 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

महिलाएं बनीं तस्करी का मुखौटा

गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि तस्कर अब महिलाओं को ढाल बनाकर नशे का धंधा चला रहे हैं, जिससे पकड़ से बचा जा सके। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

ऐसे हुई कार्रवाई

गश्त के दौरान नानकमत्ता पुलिस टीम को बिसोटा गांव में एक घर के पास तीन लोग संदिग्ध हालात में दिखे। तुरंत घेराबंदी कर तलाशी ली गई तो तीनों के पास से अलग-अलग मात्रा में स्मैक बरामद हुई..

साजिश का खुलासा, रैकेट पर शिकंजा जल्द

पूछताछ में आरोपियों ने गिद्धौर सहित कई क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों के नाम बताए हैं। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। नशे से कमाई गई अवैध संपत्ति को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

टीम को एसएसपी ने दी शाबाशी

इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 कीर्ति भट्ट सहित छह सदस्य शामिल थे। एसएसपी मिश्रा ने टीम को बधाई दी और कहा कि “देवभूमि को नशामुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *