रुद्रपुर पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड शैलेंद्र उर्फ शेरू गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर।

उधम सिंह नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इस रैकेट के मास्टरमाइंड शैलेंद्र उर्फ शेरू चौहान को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह गिरफ्तारी 29 मई को दर्ज एक मामले में हुई है, जिसमें रुद्रपुर निवासी हरबंस लाल के पेटीएम खाते से ₹54,999 की धोखाधड़ी की गई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह रकम देश के कई राज्यों में फैले अलग-अलग खातों में भेजी गई थी।

ग्वालियर तक पहुंची जांच

पुलिस ने आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी कर ग्वालियर कनेक्शन को ट्रेस किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वाहनों की जांच के आधार पर उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया गया।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेकी की गई लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला।

रामपुर रोड से दबोचा गया शातिर

सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 जून को रामपुर रोड स्थित आर्क होटल के पास से शैलेंद्र को धर दबोचा। इससे पहले इसी मामले में छह आरोपी बरेली से पकड़े जा चुके हैं।

अंतरराज्यीय साइबर गैंग का हिस्सा

जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खातों पर हिमाचल और हैदराबाद में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से कई और चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी अजनबी के साथ बैंकिंग डिटेल, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *