मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की बैठक में राज्य के मुद्दे उठाए

खबरें शेयर करें

  • नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक
  • धामी ने कहा, शहरी क्षेत्र में टिकाऊ ड्रेनेज प्रणाली बनाने की दरकार

देहरादून लोकपथ संदेश
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की दसवीं बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहरों में ड्रेनेज की समस्या एक चुनौती की तरह है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए और अनेक परियोजनाओं की स्वीकृति का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर शहरी क्षेत्रों में टिकाऊ ड्रेनेज प्रणाली विकसित करने की जरूरत है। ऐसे में विशेष योजना की दरकार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हिमनद और वर्षा आधारित नदियों को आपस में जोड़े जाने की जरूरत है। लघु जलाशयों के निर्माण से पर्वतीय क्षेत्र के असिंचित भू-भाग को सिंचित किया जा सकेगा।
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ और चमोली में आयोजित होने वाली मां नन्दा राजजात यात्रा के सफल आयोजन के लिए भी सहयोग मांगा।

 


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *