मुख्यमंत्री धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र दिए

खबरें शेयर करें

खटीमा लोकपथ संदेश ब्यूरो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह अपने आवास खटीमा में खटीमा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के उत्तराखंड बोर्ड व सीबीएससी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आवास व लोहिया हेड हेलीपेड में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, भवानी भंडारी, कुलपति जीबी पंत विश्वविद्यालय डॉ.,मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तमसिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा,सीओ आरडी मठपाल, मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा सहित आदि उपस्थित थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *