जानिए कहां छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित करने के लिए भूख हड़ताल हुई शुरू

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित करने की मांग को लेकर दावेदारों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सचिव प्रत्याशी पल्लव शील ने बताया कि चुनाव तिथि घोषित न होने से छात्र नेताओं में निराशा है। छात्र संघ चुनाव में लड़ने वाले सभी प्रत्याशी छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने चेतावनी दी है कि जल्द चुनाव की तिथि घोषित न होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा। भूख हड़ताल में अपना समर्थन करने वाले अध्यक्ष प्रत्याशी जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रत्याशी हरजिंदर सिंह, सचिव प्रत्याशी पल्लव शील, उपसचिव प्रत्याशी सुनील कोली, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी रोमेश कुमार, प्रदीप कोली, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी सागर, वाणिज्य प्रतिनिधि प्रत्याशी नकुल गर्ग, सत्यम राय, रिया गुप्ता, विज्ञान प्रतिनिधि प्रत्याशी जीवन भट्ट, कला प्रतिनिधि प्रत्याशी सचिन गंगवार, अनुभव पाल, नागेंद्र गंगवार, नाज़िश मंसूरी,नक्श सिंह, सुदीप ठाकुर, चंदन विश्वास कासिम हसन आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *