गोदाम में आग, जान बचाकर भागे कर्मी, महिला फायर मैन झुलसी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
रुद्रपुर के बिगवाडा में एक सीड्स प्लांट के गोदाम में भीषण आग लग गई। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे लगी इस आग से करोड़ों का गेंहू का बीज और पशु चारा राख हो गया। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि आग बुझाते हुए एक महिला फायरमैन आग की लपटों की गर्मी से हल्की झुलस गई। उसे तत्काल सुरक्षित स्थल पर ले जाया गया। वहीं फायर ब्रिगेड के छह वाहनों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर चार घंटे में काबू पाया।अग्निकांड से करीब तीन करोड़ के नुकसान का अनुमान है।
बिगवाडा में अनमोल विर्क और बलराम विर्क की बाबा दीप सीड्स कंपनी का गोदाम है। जिसमें पशु आहार व कैटल फिड बनाया जाता है। गुरुवार तड़के तीन बजे गोदाम में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और गोदाम मालिक और फायर बिग्रेड को सूचना दी। वहीं जैसे फायर बिग्रेड कर्मियों ने गोदाम का शटर खोला तो आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से गोदाम में रखा करोड़ों का सामान राख हो गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम स्वामी के अनुसार आग से करीब तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने गोदाम स्वामी से घटनाक्रम की जानकारी ली और प्रशासन के अधिकारियों को क्षति का आकलन कर प्रभावित को मुआवजा देने के निर्देश दिए।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *