बनभूलपुरा बवाल: अब तक कुल 36 उपद्रवी गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

  • डीएम के आदेश से निरस्त हुए शस्त्र लाइसेंस में से
    41 निरस्त असलहे थाने में जमा कराए
  • अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी स्थापित की गई
    हल्द्वानी लोकपथ संदेश ब्यूरो
    हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में विगत दिनों हुए उपद्रव के मामले में अब तक पुलिस 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ताजा गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के साथ अब तक कुल गिरफ्तार उपद्रवियों की संख्या 36 हो गई है। उपद्रवियों के पास से दो तमंचे, छह जिन्दा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर निरस्त किए गए शस्त्र लाइसेंस में से 41 शस्त्र धारकों के असलहे थाने में जमा कराए गए हैं। वहीं अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम की टीम और पत्रकारों पर पथराव, आगजनी और गोलीबारी की थी। इस सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 3 अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किए गए थे। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के पास के सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी थी।

खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *