सत्यापन को लेकर हो रही समस्या का हुआ समाधान, 1 जनवरी 2014 से पहले निवासरत लोगों का रुद्रपुर थाने से होगा सत्यापन, विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद कप्तान से वार्ता कर निकला समाधान

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प व उसके आस पास के क्षेत्रों में सत्यापन को लेकर विगत कुछ दिनों से हो रही अनेक समस्याओं को लेकर विधायक शिव अरोरा ने जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी से उनके आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।

बैठक के दौरान सत्यापन के विषय पर हो रही समस्या पर विधायक शिव अरोरा ने कप्तान को अवगत करवाया कि सत्यापन को लेकर सभी जो रुद्रपुर क्षेत्र में 2014 से पहले के निवासी हैं या फिर उसके बाद किराएदार के रूप में रह रहे हैं सभी को सत्यापन के नाम पर हो रही समस्या जिसको लेकर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। विधायक शिव अरोरा ने जिले के कप्तान से इस के समाधान हेतु वार्ता की जिस पर कप्तान मंजूनाथ टीसी ने सत्यापन को लेकर निर्देश किया 1 जनवरी 2014 से पहले से जो रुद्रपुर का निवासी हैं , उसका सत्यापन यदि जरूरी है तो स्थानीय यही के थाने से किया जायेगा और किरायेदारों के सत्यापन विषय पर एक सप्ताह का समय दिया गया। सिडकुल क्षेत्र में नौकरी या अन्य कार्य करते हैं वह इस एक सप्ताह की अवधि में अपने क्षेत्रों से सत्यापन करवाकर अवश्य ले आएं । विधायक ने कहा निश्चित रूप से पुराने समय से रह रहे लोगों को सत्यापन के नाम पर बे वजह परेशान नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा सत्यापन को लेकर लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी जिसमे इस आदेश के बाद राहत मिलेगी। विधायक बोले उनका प्रयास रहता है जनहित के मुद्दों को लेकर सदैव उनका आम जन को समस्या न हो। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गंगवार, कैलाश राठौर, डी के गंगवार, मदन दिवाकर, दीपक दिवाकर, विद्या सागर, मनोज मदान आदि लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *