पंडित नेहरू ने रखी थी आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिलाः शर्मा पुण्य तिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया नमन

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस ने सिटी क्लब में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें नमन किया और देश के निर्माण में उनके योगदान का उल्लेख किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी थी। आज देश में जो अवस्थापना, सड़कों का जाल, भारी उद्योग, विद्युत परियोजनाएं हम देख रहे हैं वे सब पूर्व पीएम नेहरू की दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप है। उन्होंने कहा कि पूर्व पंडित नेहरू एक व्यापक और वैज्ञानिक सोच के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने आजादी के बाद भारत की क्षमताओं को पहचानते हुए देश में औद्योगिक विकास और अवस्थापना विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया, जिसके हम सुखद परिणाम देख रहे हैं। पंडित नेहरू भारत में स्वतंत्रता पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यत्तिफ़त्व थे। आधुनिक भारत में उन्होंने हर हाथ को काम मिले इसलिए जगह-जगह उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी कम करने का पूरा प्रयास किया। पंडित नेहरू समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं। बच्चों से अत्यधिक लगाव होने कारण उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जाना जाता है।

इस अवसर पर पार्षद मोहन खेड़ा, कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, सुनील आर्य, भूपेश सोनी,अर्जुन विश्वास, अबरार अहमद, कमर खान, उमा सरकार, विरेन्द्र कोली, निसार खान, आसिम पाशा, सहैल खान, पप्पू कोली, कृष्णा कोली, अमन कोली, कुंवर पाल कोली, शंकर कोली, चन्द्रशेखर, सुरेश यादव, संजीव, करन, रोहन, राम लाल, हरेन्द्र पाल, अशोकचोपड़ा, मोहन, आकाश, नितिन रस्तौगी, विक्की रावत, रमेश बोरा, ना बाब अली आदि शामिल रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *