रुद्रपुर: कांग्रेस संगठन में बेहड़ गुट को नहीं मिली तरजीह, जगदीश तनेजा हटाए गए, सीपी शर्मा नगर अध्यक्ष और हिमांशु बने जिलाध्यक्ष

रुद्रपुर। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल ने रुद्रपुर सिटी के लिए सीपी शर्मा को अध्यक्ष और हिमांशु गावा को जिलाध्यक्ष नामित किया है। श्री शर्मा अभी तक कार्यकारी नगर अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने जगदीश तनेजा को नगर अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया है। सीपी शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रुद्रपुर: कांग्रेस संगठन में बेहड़ गुट को नहीं मिली तरजीह, जगदीश तनेजा हटाए गए, सीपी शर्मा नगर अध्यक्ष और हिमांशु बने जिलाध्यक्ष

कांग्रेस में इस बार पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के गुट को तरजीह नहीं दी गई। यशपाल आर्य के गुट से ही जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिससे कुछ कांग्रेसियों में नाराजगी है।

हालांकि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का कहना है कि वे सबको साथ लेकर काम करेंगे। यदि किसी की कोई नाराजगी होगी तो उससे बात करके उसे दूर किया जाएगा। इसके अलावे सर्वधर्म सद्भभाव की भावना रखने वाले सामाजिक संगठनों को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नए और पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।