भगत दा का इस्तीफा मंजूर, 13 राज्यपाल बदले

खबरें शेयर करें

दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। महाराष्ट्र के नये राज्यपाल पद की जिम्मेदारी रमेश बैस को मिली है।

महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। दरअसल राज्यपाल को हटाने के लिए महाराष्ट्र में धरना प्रदर्शन तक हो चुका है।

अब झारखंड के गवर्नर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं रमेश बैस की जगह अब झारखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी सीपी राधाकृष्णन को दी गई है। राष्ट्रपति ने 13 राज्यों में गर्वनर बदल दिए हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *