रुद्रपुर: नैंसी बनीं सिविल जज, कहा सफलता का कोई शार्टकट नहीं

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। आरआर क्वार्टर निवासी राकेश कुमार छाबड़ा और वर्षा छाबड़ा की पुत्री नैंसी छाबड़ा का सिविल जज के लिए हुआ है। नैंसी का कहना है कि सफलता का कोई शार्टकट नही होता।

नैंसी इंटर तक आरएएन स्कूल में पढ़ी हैं। उन्होंने बठिंडा पंजाब से विधि स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। नैन्सी के ताऊ जी सुभाष छाबड़ा ज़िला बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रहे हैं और लोकतंत्र सेनानी हैं तथा पिता राकेश कुमार छाबड़ा किसान हैं ।

नैंसी ने बताया कि उन्होंने कई राज्यों में परीक्षा दी। 2021 की परीक्षा में नैंसी की पांचवी रैंक आई है। नैंसी ने शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखी और बच्चे के पालन पोषण के साथ अपनी मंजिल को हासिल किया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *