रुद्रपुर: ट्रक चालक ने चेकिंग में लगे सिपाही को रौंदा, हालत गंभीर

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित चुकटी देवरिया स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किच्छा थानान्तर्गत लालपुर के चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट बीती रात्रि कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ओवरलोड ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढ़ा सामने खड़े पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट को टक्कर मार दी और भाग निकला। लक्ष्मण सिंह को खासी चोटें आई।

सिपाही गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में घायल लक्ष्मण सिंह को एंबुलेंस से रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *