3 दिन से लापता उप जिलाधिकारी चन्याल की लोकेशन शिमला में मिली

खबरें शेयर करें

चंपावत। तीन दिन से लापता चल रहे चंपावत सदर के उप जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल की जानकारी मिल गई है। उनकी लोकेशन हिमाचल प्रदेश के शिमला में आ रही है। जिलाधिकारी चंपावत से उनकी वार्ता हो गई है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराबी के कारण स्वास्थ्य उपचार के लिए शिमला चले गए थे। उनके चंपावत लौट आने के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा।

दरसअल, चंपावत के सदर एसडीएम अनिल चन्याल अचानक लापता होने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले थे। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हुई थी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *