लोकपथ संदेश ब्यूरो खटीमा
पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय तथा एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

