अमेरिका में बड़ा सड़क हादसा, बस खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत

खबरें शेयर करें

अमेरिका के निकारागुआ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बस खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें वेनेजुएला के 13 लोगों भी शामिल है। इस हादसे में 47 लोग घायल हुए है। ये सभी लोग जिस बस से यात्रा कर रहे थे, वह उत्तर-पूर्व निकारागुआ में एक खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस की पहले एक वाहन से टक्कर हुई थी, जिसके बाद ये हादसा हो गया। बताया ज रहा है कि मरने वालों में नौ पुरुष और पांच महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल है। अमेरिकी राज्यों के संगठन के महासचिव डेविड स्मोलांस्की ने इस घटना पर दुख जताया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा राजधानी मानागुआ से करीब 100 मील उत्तर में पैन-अमेरिकन हाईवे पर हुआ। बस तेज गति से जा रही थी और सड़क से नीचे और एक खड़ी पहाड़ी से नीचे जाने से पहले दो अन्य वाहनों से टकरा गई। इस घटना में निकारागुआ के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। जबकि 47 लोग घायल हो गए।

पुरानी बस एक चपटी रेलिंग के नीचे आ गई है। दुर्घटनास्थल पर बच्चों के जूते समेत कपड़े बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बस इतनी उचाई से गिरी कि यात्रियों का सारा सामान बिखर गया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *