February 18, 2026

ओमैक्स व मेट्रोपोलिस के निवासियों ने डीएम शराब की दुकान खोलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रुद्रपुर। वार्ड संख्या 40 स्थित ओमैक्स व मेट्रोपोलिस आवासीय कॉलोनियों के निवासियों ने मंदिर के पास शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सोपने का नेतृत्व ओमैक्स सोसायटी अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व मेट्रोपोलिस अध्यक्ष देवेंद्र शाही ने किया।

निवासियों ने कहा कि नियमानुसार किसी भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, स्कूल, अस्पताल या आवासीय कॉलोनी से 100 मीटर की परिधि में शराब की दुकान खोलना प्रतिबंधित है। जबकि प्रस्तावित दुकान की दीवार मंदिर से सटी है और कॉलोनी का गेट महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित है।

 

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने आश्वासन दिया कि यदि दोनों कॉलोनियों की जनता इसका विरोध करती है, तो दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनमोहन कामरा, सचिव राकेश चौहान, कोषाध्यक्ष सुनील झावर, अशोक शर्मा, ध्रुव सिंघल, रितेश मनोचा, संजय ढौंढियाल, रमेश जोशी, राजेश कुमार, संजीव अरोरा, सुनील चुग, भुवन पांडे, नमन अरोरा, योगेश लांबा, ललित गोयल, सुनील शुक्ला, विक्रांत फुटेला, विनय दुबे, ए.के. शर्मा, पी.के. चौहान, नरेन्द्र सिंह, प्रवीण कोठरी व जनार्दन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *