बड़ा हादसा:केदारनाथ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सात लोग थे सवार
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के गोरीकुंड में केदारनाथ रूट पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे। जिनमें एक शिशु भी शामिल था। माना जा रहा है कि खराब मौसम हादसे का कारण बना। हादसे के बाद एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक,आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर
केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा छह यात्री थे। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे के आसपास हुआ। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना नेपाली मूल की महिलाओं ने दी। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
