1.4 करोड़ हड़पे, तकादा करने पर जान से मरवाने की धमकी
- सिडकुल में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाली कंपनी के निदेशक से पुलिस को दी तहरीर
- सिडकुल की एक कंपनी के निदेशक और उसके बेटे पर मुकदमा दर्ज कर
पंतनगर लोकपथ संदेश ब्यूरो
सिडकुल की एक कंपनी के निदशक और उनके बेटे पर ट्रांसपोर्ट कारोबार के 1.4 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। ट्रांसपोर्ट ओपरेंट प्रा. लि. के निदेशक संजय कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी तहरीर में कहा है कि सिडकुल की बीएसटी टैक्सटाइल कंपनी में पिछले 10 वर्ष से ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। इसका बिल एक करोड़ चार लाख 73 हजार रुपये बकाया था। वीएसटी कंपनी निदेशक मुकेश त्यागी और उनके पुत्र निखिल त्यागी से बार-बार ई-मेल और फोन कर बकाया भुगतान का अनुरोध किया। वह बकाया भुगतान देने के लिए टाल-मटोल करते रहे। इस बीच उन्हें पता चला कि निदेशक कंपनी बेचकर जा रहे हैं। इस पर 30 दिसंबर को अजय त्यागी से बकाया भुगतान का निवेदन किया। आरोप है था कि इस दौरान अजय त्यागी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर रॉड से हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। आरोप है कि मुकेश त्यागी और निखिल त्यागी ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर जान से मरवाने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
