January 15, 2026

दीपावली पर तबाही” कार्बाइड गन से 300 लोग घायल, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध 

Spread the love

भोपाल (मध्य प्रदेश)। दीपावली की खुशियां इस बार कई परिवारों के लिए दर्द बन गईं। देशी पटाखा गन यानी कार्बाइड गन से खेलना लोगों पर भारी पड़ गया। पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 300 लोग घायल हुए, जिनमें से अकेले भोपाल में 186 लोगों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मचा हड़कंप:

राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज हमीदिया अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। कई घायलों के हाथ, आंख और चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं।

अधिकारियों की अस्पताल दौड़:

घटना की जानकारी मिलते ही भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

कलेक्टर ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि किसी भी घायल के इलाज में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मिली तत्काल राहत:

कलेक्टर ने मौके पर ही रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से घायलों को ₹5,000-₹5,000 की आर्थिक सहायता दी और हर पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट मांगी।

सीएम ने लिया संज्ञान, तत्काल बैन लागू:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्बाइड गन के निर्माण, खरीद और विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी. कलेक्टर ने धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए।

पुलिस की कार्रवाई” 2 गिरफ्तार, 10 किलो कार्बाइड जब्त:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्बाइड गन बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 किलो कार्बाइड और 4 देशी पाइप गन बरामद की गई हैं। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अब प्रशासन सख्त:

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर ऐसी गनों की जब्ती के आदेश दिए हैं।

साथ ही ग्यारस, नववर्ष और विवाह समारोहों में कार्बाइड गन के प्रयोग पर सख्त निगरानी रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed